इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई।
चौराहे पर आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई, जिसके बाद कार के अगले हिस्से में आग भड़क उठी। हादसे के समय कार में दो युवक और एक युवती सवार थे। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई।
कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, चौराहे पर एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई।
कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।










