उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश, इनोवेशन और उद्योग का प्रमुख केंद्र: CM योगी

Author Picture
By ShikhaPublished On: October 28, 2026
श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री

निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में आए बदलावों को साझा किया।

2017 के बाद बदली निवेश और औद्योगिक विकास की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए न स्पष्ट दृष्टि थी और न ही ठोस कार्ययोजना। डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलते हुए निवेश और औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति विकसित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को अपनाया गया।

सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री के अनुसार, बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल ने उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है। इसी दिशा में सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में निवेश की नई संभावनाओं, मौजूदा परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली लाना है। इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।