इंदौर के कई इलाकों में कल नहीं आएगा नर्मदा का पानी, इन 19 पानी की टंकियों की सप्लाई रहेगी प्रभावित

Author Picture
By Raj RathorePublished On: October 26, 2026

इंदौर में नर्मदा जल प्रदाय के प्रथम और द्वितीय चरण के पंप बंद होने से मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह शहर की 19 पानी की टंकियों से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

नगर निगम ने पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन, लीकेज सुधार और जरूरी मेंटेनेंस के लिए सोमवार सुबह 10:20 बजे से पंप बंद किए हैं। काम पूरा होने में करीब 12 घंटे लगने का अनुमान है।

पाइपलाइन में सुधार और मेंटेनेंस का काम

नगर निगम की ओर से नर्मदा जल प्रदाय की पाइपलाइनों पर इंटरकनेक्शन, लीकेज सुधार और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं।

इसके लिए प्रथम और द्वितीय चरण के पंप बंद रखे गए हैं। इन कार्यों के कारण मंगलवार सुबह संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है।

इन 19 टंकियों से जुड़े इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित

नगर निगम के अनुसार, मंगलवार सुबह इन 19 टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी:

  • अन्नपूर्णा
  • स्कीम नंबर 103
  • छत्रीबाग
  • राजमोहल्ला
  • द्वारिकापुरी नगर
  • लोकमान्य नगर
  • महाराणा
  • सुदामा नगर
  • अग्रसेन
  • कुशवाह मोहल्ला
  • बाणगंगा
  • सुभाष चौक
  • सराफा बाजार
  • गीता हाट
  • महादेव आश्रम
  • गांधी हॉल
  • एमएफ महलत नगर
  • एमआरजी लाइन
  • जयहिंद नगर

जरूरत के अनुसार टैंकरों से होगी सप्लाई

नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें।

जिन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, वहां आवश्यकता के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।