बारिश के बीच जनता के बीच पहुंचे सीएम योगी, जनता दर्शन में सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, बोले – घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

Author Picture
By Raj RathorePublished On: July 11, 2026
CM Yogi Janta Darshan 11 July

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के बावजूद गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी शिकायतें सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद की पूरी मदद करेगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

करीब 250 लोगों से मिले मुख्यमंत्री

बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में कई महिलाओं ने पारिवारिक विवाद और दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पारिवारिक भूमि विवादों में निष्पक्ष पैमाइश और जांच कराई जाए। यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा

कार्यक्रम में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों से इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नियमित दिनचर्या के तहत गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंदिर की गोशाला पहुंचकर उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई तथा गोसेवा कर स्नेह व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के बावजूद गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी शिकायतें सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद की पूरी मदद करेगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

करीब 250 लोगों से मिले मुख्यमंत्री

बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में कई महिलाओं ने पारिवारिक विवाद और दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पारिवारिक भूमि विवादों में निष्पक्ष पैमाइश और जांच कराई जाए। यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

गोशाला पहुंचकर की गोसेवा