जिसे सौंपी थी वक्फ संपत्ति की रखवाली, उसी पर जमीन बेचने का आरोप; 40 करोड़ के मामले से मचा हड़कंप

Author Picture
By EditorPublished On: November 5, 2026

रीवा

 जिले से भ्रष्टाचार और धार्मिक संपत्तियों की हेराफेरी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवाम फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसीडेंट रफी कैसर खान उर्फ रॉक्सी और कब्रिस्तान बचाओ समिति ने जिले में वक्फ की जमीनों पर तकरीबन 40 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है।

रॉक्सी ने सीधे तौर पर जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष तोसीफ अहमद उर्फ रेसी, छोटी दरगाह कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों और अब्बासी बंधुओं को इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य सूत्रधार बताया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा, जिला कलेक्टर समेत दिल्ली और भोपाल के शीर्ष मंत्रालयों तक विधिक साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन शिकायत भेजी गई है।

भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों ने मिलकर खुर्द-बुर्द कर दिया

अवाम फाउंडेशन के प्रेसीडेंट रफी कैसर खान रॉक्सी के मुताबिक, रीवा शहर के बीचों-बीच अमाहिया स्थित बड़ी दरगाह में मुन्नू डेयरी के समीप स्थित खसरा नंबर 491 प्लॉट नंबर 3573/1 की तकरीबन 19 हजार 629 स्क्वायर फीट अति-कीमती जमीन को भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों ने मिलकर खुर्द-बुर्द कर दिया।