इंदौर में रविवार शाम विवादित भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के घर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार 40 से 50 लोग अचानक उनके निवास के बाहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोप है कि लोगों ने शेंडगे के घर पर पथराव भी किया।
घटना के समय मौके पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए विवाद के बाद क्षेत्र में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…











