Breaking : सीएम मोहन यादव के सभी कार्यक्रम हुए रद्द, अचानक उज्जैन के लिए हुए रवाना, जानें वजह

Author Picture
By Raj RathorePublished On: May 5, 2026
Mohan Yadav Sister Death

Mohan Yadav : सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री अचानक उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मौसेरी बहन का निधन हो गया है। इस दुखद सूचना के बाद उन्होंने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त करने का फैसला लिया और तत्काल उज्जैन के लिए प्रस्थान किया।

बताया जा रहा है कि वे वहां पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के बीच रहेंगे और अंतिम संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम रद्द होने के बाद संबंधित विभागों को भी सूचना दे दी गई है और सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

सुचना हुई जारी

दुखद सूचना
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि अजय यादव, विजय यादव की मातुश्री विनायक, सुमुख की पूज्य दादी, नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष म.प्र. कुश्ती संघ), डॉ. मोहन यादव ( मुख्यमंत्री म. प्र.), श्रीमती कलावती यादव (सभापति न. नि.) , की मोसैरी बहन ‘ग्यारसी बाई यादव’ का आज अल्प बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया है।
अंतिम यात्रा उनके निज निवास वल्लभभाई पटेल मार्ग खजूरवाली मस्जिद चौराहा से आज 5 मई 2026 , मंगलवार को शाम 5:00 बजे चक्रतीर्थ जाएगी।
भगवान पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।
ऊं शांति शांति शांति