14 मार्च को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब घरेलू बाजार पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसी कारण शनिवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक चांदी की कीमतों में करीब 10,000 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है, जबकि सोने की कीमतों में 1500 रुपए से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के सर्राफा बाजारों में आज के नए रेट लागू हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर जान लेना जरूरी है।
24 कैरेट सोने के ताजा भाव
सोने के दामों की बात करें तो 14 मार्च को Bankbazaar.com के अनुसार बाजार में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,190 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को इसकी कीमत 1,55,720 रुपए थी। यानी आज कीमतों में करीब 1,530 रुपए की कमी दर्ज की गई है। अगर 1 ग्राम की बात करें तो आज 24 कैरेट सोना 15,419 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि कल इसका भाव 15,572 रुपए था। इस तरह आज प्रति ग्राम लगभग 153 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 8 ग्राम सोने की कीमत आज 1,23,352 रुपए रही, जबकि शुक्रवार को यह 1,24,576 रुपए थी। यानी इस वजन में भी 1,224 रुपए की कमी दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी
शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 14,685 रुपए है। जबकि शुक्रवार को इसका भाव करीब 14,830 रुपए था। इस तरह प्रति ग्राम करीब 143 रुपए की कमी आई है। वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,17,480 रुपए दर्ज की गई है, जबकि कल इसकी कीमत 1,18,640 रुपए थी। यानी आज 1,160 रुपए की गिरावट आई है। इसके अलावा 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,46,850 रुपए है, जो शुक्रवार को 1,48,300 रुपए था। इस हिसाब से शनिवार को इसमें करीब 1,450 रुपए की कमी दर्ज की गई है।
चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। Bankbazaar.com के मुताबिक 14 मार्च को 1 ग्राम चांदी की कीमत 280 रुपए दर्ज की गई है, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 290 रुपए प्रति ग्राम था। यानी एक ही दिन में प्रति ग्राम 10 रुपए की गिरावट आई है। वहीं अगर किलो के हिसाब से देखा जाए तो शनिवार को 1 किलो चांदी की कीमत 2,80,000 रुपए दर्ज की गई है। जबकि शुक्रवार को यही चांदी 2,90,000 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। इस तरह एक ही दिन में चांदी के भाव में 10,000 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
खरीदारों के लिए अच्छा मौका
कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट को बाजार के लिहाज से राहत भरी खबर माना जा रहा है। दाम कम होने के कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है। खासकर उन लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है जो लंबे समय से सोना या चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे। आने वाले दिनों में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के चलते भी खरीदारी बढ़ सकती है, इसलिए कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।










