अब पोर्टल पर देना होगी खाद्य तेलों के उत्पादन की जानकारी

Author Picture
By Shivani RathorePublished On: October 18, 2021

उज्जैन : राज्य शासन द्वारा खाद्य तलों के भाव में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य तेलों के उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण में सम्मिलित रिफाइर, सॉल्वेंट एम्सट्रेक्टर, मिलर थोक व्यापारियों व अन्य संग्रहरणकताओं के स्टॉक लेखा की घोषणा अन्य अभिलेखो की जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु निर्देष प्रसारित किये गये है। निर्देषों के अनुक्रम में वर्तमान में उक्त व्यापारियों को अब अपने स्टॉक की जानकारी भारत सरकार द्वारा तैयार पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना आवष्यक हो गया है। साथ ही अपने स्टॉक की जानकारी की घोषणा प्रति सोमवार इस पोर्टल पर दर्ज किये जाने हेतु पाबंद किया गया है।

मध्य के क्रय विक्रय की दषा में भी इसकी प्रविष्टि को अनिवार्य किया गया है, यदि किसी संस्था द्वारा दो या अधिक जिलो में स्टॉक रखा गया है, किन्तु यदि पंजीयन राज्य के एक ही जिले में किया गया है तो भी संस्था के पंजीयन से ही इस स्टॉक की घोषणा दो या अधिक जिलो में दर्ज किये जाने का प्रावधान किया गया है। संस्थाओं द्वारा पोर्टल पर दर्ज स्टॉक जानकारी की समीक्षा खाद्य विभाग के संचालनालय मॉनिटरिंग प्रकोष्ट द्वारा की जावेगी। ज्ञातव्य है कि पूर्व विगत माह की दाल व्यापारियों के पंजीयन एवं स्टॉक की घोषणा पोर्टल पर प्रविष्ट के संबंध में संबंधितों को निर्देषित किया गया था।

पोर्टल का लिंक है- https://evegoils.nic.in/eosp/loginA पोर्टल पर उक्त लिंक पर पंजीयन करने अथवा जानकारी दर्ज करने में कोई भी तकनीकी समस्या आने पर भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के तकनीकी दल के ई-मेल [email protected] पर प्रेषित की जावे तथा प्रतिलिपि संचालक, खाद्य के ई-मेल [email protected] पर भी प्रेषित की जावे। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मोहन मारू द्वारा दी गई ।