इंदौर में पुलिस को फ्री में खाना खिलाकर रात भर संचालित हो रहा Sassy House Cafe, देखें वीडियो

Author Picture
By Raj RathorePublished On: August 10, 2026
Sassy House Cafe Indore News

इंदौर में स्कीम नंबर-78 स्थित Sassy House Cafe नियमों के विरुद्ध रातभर संचालित हो रहा है। यह कैफे सुबह 4:30 बजे तक खुला रहता है। इस कैफे को इंदौर पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके बदले यहां पुलिसकर्मी मुफ्त में खाना खाते हुए देखे जा सकते हैं।

Sassy House Cafe से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित The Hub Mall की सभी दुकानों को पुलिस द्वारा निर्धारित समय पर बंद करवा दिया जाता है, लेकिन इस कैफे पर वही नियम लागू होते दिखाई नहीं देते।

गौरतलब है कि 12 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर में नाइट कल्चर बंद करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही उन्होंने शहर में नाइट कल्चर बंद करने आदेश जारी कर दिए थे।

इंदौर में पुलिस को फ्री में खाना खिलाकर रात भर संचालित हो रहा Sassy House Cafe, देखें वीडियो

इसके बावजूद स्कीम नंबर-78 स्थित Sassy House Cafe का रातभर संचालित होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि रातभर गश्त करने वाली पुलिस इस कैफे को संरक्षण दे रही है और इसके बदले यहां मुफ्त में भोजन करती है। अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है?