सीएम मोहन यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, मौसेरी बहन का हुआ निधन

Author Picture
By Raj RathorePublished On: May 5, 2026
Mohan Yadav Sister Death News

सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पारिवारिक शोक के चलते तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद सूचना के बाद उन्होंने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए और परिवार के बीच पहुंचने के लिए उज्जैन रवाना हो गए।

शाम 5 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

परिवार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ग्यारसी बाई यादव की अंतिम यात्रा आज 5 मई 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे उनके निज निवास वल्लभभाई पटेल मार्ग, खजूरवाली मस्जिद चौराहे से चक्रतीर्थ के लिए निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में बताया गया है कि ग्यारसी बाई यादव, अजय यादव और विजय यादव की माताश्री, विनायक और सुमुख की पूज्य दादी, नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष म.प्र. कुश्ती संघ), डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश) और श्रीमती कलावती यादव (सभापति, नगर निगम) की मौसेरी बहन थीं।

उनके निधन की खबर से परिवार और समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और सामाजिक लोग अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।